Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा

 
दुबई। 

इंग्लैंड में जारी क्रिकेट विश्व कप 2019 में शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पा लिया है। आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया 123 अंकों के साथ टॉप पर आ गई है। भारत ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा। इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में लगातार 2 मैच हारने का नुकसान उठाना पड़ा।
विश्व कप में ग्रुप स्टेज के अधिकांश मैच खत्म हो चुके हैं। इंग्लैंड ने विश्व कप में अपने अभियान का आगाज तो शानदार किया था, लेकिन बाद में उसके खिलाड़ियों ने लय खो दी। इंग्लैंड को अपने पिछले लगातार 2 मुकाबलों में श्रीलंंका और ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा उसे इसके पहले उसे वेस्टइंडीज के हाथों भी हार मिली। इंग्लैंड इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान को हराया है। तीन मुकाबलों में मिली हार के कारण इंग्लैंड को आईसीसी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान खोना पड़ा।

वहीं भारत ने विश्व कप में 5 मैच खेले और वो कोई मैच नहीं हारा है। उसने 4 मैच जीते हैं और उसका एक मैच वॉशआउट हुआ है। इस तरह भारत को इस प्रदर्शन का फायदा मिला और रैंकिंग में उसने इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक स्थान हासिल किया। भारत 123 अंकों के साथ पहले और इंग्लैंड 122 अंकों के साथ साथ दूसरे स्थान पर है।

इसके बाद न्यूजीलैंड (114), ऑस्ट्रेलिया (112) और दक्षिण अफ्रीका (109) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर हैं। इसके बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश श्रीलंका, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान को स्थान मिला है।