खेल डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए विश्व कप मैच में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास अब आज अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।
विश्व कप में श्रीलंका की इंग्लैंड पर बादशाहत कायम
विराट कोहली अभी तक अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट की 415 पारियों में 19896 बना चुके हैं और अगर आज उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 104 बना लिए हैं तो उनके 20 हजार रन हो जाएंगे। इसके साथ ही वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के 12वें और तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। भारत की ओर से अभी तक सचिन तेंदुलकर (34,357) और राहुल द्रविड़ (24,207) से उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
एक बार फिर से राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट की होगी वापसी
विराट कोहली सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने के मामले में सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का संयुक्त विश्व रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन और लारा दोनों ने 453 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी तक 131 टेस्ट, 222 वनडे और 62 टी-20 पारियां खेल चुके हैं। उन्होंने अपने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 55.38 की औसत से रन बनाए हैं।