खेल डेस्क। विश्व कप अभी शुरुआती चरण में ही है और विभिन्न टीमों के खिलाडिय़ों का चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर होने क्रम शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन के बाद अब अफगानिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद भी घुटने की चोट के कारण आईसीसी वनडे विश्वकप -2019 से बाहर हो गए हैं।
महेन्द्र सिंह धोनी के लिए आईसीसी से इस प्रकार की मंजूरी ले रहा है बीसीसीआई
यह अफगानिस्तान के लिए किसी झटके से कम नहीं है। अब मोहम्मद शहजाद के स्थान पर अफगानिस्तान टीम में इकराम अली खिल को शामिल किया गया है।इस बात की जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की स्पर्धा तकनीकी समिति ने दी है। उसने इकराम अली खिल के शहजाद की जगह अफगानिस्तान टीम के बाकी सत्र में शामिल होने की भी पुष्टि की।
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने तोड़ा 21 साल पुराना ये विश्व रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप अभ्यास मैच के दौरान घुटने की चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इसके बावजूद भी वह ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ खेले गए विश्वकप मैचों के लिए मैदान पर उतरे। इसी कारण उनकी चोट और बढ़ गई और अब उन्हें विश्व कप से ही बाहर होना पड़ा है। मोहम्मद शहजाद अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाडिय़ों में शामिल हैं। शहजाद अभी तक 85 अन्तरराष्ट्रीय मैचों में 2763 रन बना चुके हैं।