Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के खिलाफ द. अफ्रीका के लिए करो या मरो का मुकाबला

बर्मिंघम
अंक तालिका में दूसरे स्थान पर चल रही न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका का बुधवार को बर्मिंघम में करो या मरो का मुकाबला होगा। टूर्नामेंट में बने रहने और सेमीफाइनल की होड़ में बरकरार रहने के लिए दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ हर हाल में मुकाबला जीतना होगा। दक्षिण अफ्रीका के पांच मैचों में तीन हार, एक जीत और एक रद्द परिणाम से तीन अंक हैं और वह फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर है जबकि टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही न्यूजीलैंड के चार मैचों में तीन जीत और एक मैच रद्द हो जाने से सात अंक हैं। भले ही न्यूजीलैंड इस मुकाबले का दावेदार है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पास भी बेहतरीन टीम है और ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख अपनी ओर मोड़ने में सक्षम हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका इस विश्वकप में उम्मीदों के अनुरुप प्रदर्शन कर पाने में अभी तक नाकाम रही है।

दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड के हाथों करारी पराजय झेलनी पड़ी थी लेकिन दूसरे मैच में उसे बंगलादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए 21 रन से पराजित किया था। दक्षिण अफ्रीका का तीसरा मुकाबला भारत से था और वहां भी उसे मुंह की खानी पड़ी थी।       हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश के चलते रद्द करना पड़ा था और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था। लेकिन इस मुकाबले में भी उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 7.3 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 29 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान को पराजित कर इस विश्वकप में अपनी पहली जीत हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका के अब चार मैच शेष हैं और सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने रहने के लिए उसे सभी मुकाबले जीतने होंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड जैसी संतुलित टीम के खिलाफ उन्हें हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन कर टूर्नामेंट में वापसी करनी होगी। दक्षिण अफ्रीका के पास बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम हैं। हालांकि अभी तक टूर्नामेंट में उनकी सलामी जोड़ी कुछ खास नहीं कर पायी है। दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दिलाने के लिए क्विंटन डी कॉक और अनुभवी हाशिम अमला पर बड़ी साझेदारी करने की जिम्मेदारी होगी। मध्यक्रम में कप्तान फाफ डू प्लेसिस, एडन मार्करम और जेपी डुमिनी को सधी हुई पारियां खेलनी होगी। तेज गेंदबाजी में कैगिसो रबादा और लुंगी एनगिदी पर धारदार गेंदबाजी करने का दारोमदार होगा जबकि इमरान ताहिर को स्पिन से विपक्षी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचाना होगा। ताहिर अफगानिस्तान के खिलाफ मैन आॅफ द मैच रहे थे।