इंटरनेट डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे विश्व 2019 में अपने पहले दो मैचों में जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अब टीम इंडिया का अगले मैच में 13 जून को न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा।
विश्व कप के अगले मैच से बाहर हो सकता है टीम इंडिया का ये सलामी बल्लेबाज
ओवरऑल विश्व कप में दोनों टीमों के एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन की बात की जाए तो इसमें कीवी टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच विश्व कप में खेले गए सात मैचों में से न्यूजीलैंड ने चार में जीत हासिल की है। वहीं भारतीय टीम को तीन मैचों में जीत मिली थी।
ऐसी भावुक बातें बोल युवराज सिंह ने जीत लिया अपने प्रशंसकों का दिल
अब विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास विश्व कप में 4-4 से बराबरी करने का मौका होगा। ओवर ऑल प्रदर्शन की बात की जाए तो एकदिवसीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच 105 मुकाबले हो चुके हैं। इसमें से भारतीय टीम ने 55 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि न्यूजीलैंड को 45 मैचों जीत मिली है। 5 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला।
विश्व कप में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 1987 में दो बाद हराने के बाद 2003 में भी शिकस्त दी थी। 1987 विश्वकप में तो भारतीय तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने भी हैट्रिक बनाई थी।