खेल डेस्क। आईसीसी टी-20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह के प्रदर्शन को कौन भूल सकता है। उन्हीं के प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया इन दोनों आईसीसी टूर्नामेंट में चैम्पियन बनी थी।
विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लिया बदला, बने ये रिकॉर्ड
वनडे विश्व कप 2019 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनने में असफल रहे भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह आज अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। युवराज ने आज बात करने के लिए साउथ मुंबई होटल में मीडिया को आमंत्रित किया है। इसी बात से उनके संन्यास लेने की अटकलें लगाई जा रही है।
डेल स्टेन के बाद अब ये अनुभवी खिलाड़ी हुआ विश्वकप से बाहर
बताया जा रहा है कि भारत के बाएं हाथ के विस्फोट बल्लेबाज युवराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका नहीं मिलने के कारण वह अब आईसीसी से मान्यता प्राप्त विदेशी टी-20 लीग में फ्रीलांस कॅरियर बनाना चाहते हैं।
इस संबंध में बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने भी बताया था कि युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास के बारे में विचार कर रहे हैं।गौरतलब है कि युवराज सिंह को जीटी-20 (कनाडा) और आयरलैंड व हालैंड में यूरो टी-20 स्लैम में खेलने के बारे में पेशकश मिल रही हैं।