Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया, ऑलराउंडर शाकिब ने लगाई रिकॉडों की झड़ी

खेल डेस्क। दुनिया के नम्बर वन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के रिकॉर्ड प्रदर्शन की सहायता से बांग्लादेश ने सोमवार को अफगानिस्तान को 62 रन से शिकस्त देकर विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों जिंदा रखा है।

शमी ने अपनी हैट्रिक का श्रेय इस पूर्व भारतीय कप्तान को दिया

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एम रहीम (87 गेंदों पर 83 रन) और शाकिब (69 गेंदों पर 51 रन) के अर्धशतकों की सहायता से सात विकेट पर 262 रन बनाए। इसके बाद शाकिब (29 रन देकर पांच विकेट) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के सामने अफगानिस्तान 47 ओवर में केवल 200 रन पर ही ढेर हो गई।

इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर शाकिब ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वह विश्व कप के एक मैच में अर्धशतक लगाने के साथ ही पांच विकेट लेने वाले दूसरे ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में युवराज सिंह की बराबरी की।

विश्व कप के सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान!

युवराज 2011 के विश्वकप में आयरलैंड के खिलाफ5 विकेट लेने के साथ ही नाबाद 50 रनों की पारी खेली थी। शाकिब ने विश्व कप में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले पहले बांग्लोदशी खिलाड़ी बन गए हैं।इस विश्व कप में उनके सात मैचों में 476 रन हो गए हैं।

उन्होंने रनों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम अब तक 447 रन हैं।शाकिब एक विश्व कप में 400 से अधिक रन और 10 विकेट हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले 2011 विश्व कप में भारत के युवराज ने 362 रन बनाने के साथ ही 15 विकेट हासिल किए थे।