खेल डेस्क। भारतीय टीम रविवार को विश्व कप मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के साथ ही सेमीफाइनल में जगह बनाने का भी होगा।
दक्षिण अफ्रीका जीता, श्रीलंका की उम्मीदों को लगा झटका
इस मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम नई जर्सी के साथ मैदान पर उतरेगी। इस बार उनकी जर्सी का रंग नीला नहीं बल्कि भगवा होगा। भारतीय टीम इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्व कप में विजयी छक्का लगाने उतरेगी।
इस मैच में टीम इंडिया की जीत के लिए पाकिस्तानी दर्शक भी दुआ मांग रहे हैं, क्योंकि भारत की इंग्लैंड पर जीत से ही पाक टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मजबूत होगी। इस मैच में हार के साथ ही मेजबान इंग्लैंड पर भी विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडरा जाएगा। इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड के अभी सात मैचों में केवल आठ अंक हैं और वह टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है।
विश्व कप में मोहम्मद शमी ने तोड़ा मलिंगा का ये रिकॉर्ड, बने इस साल के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, विजय शंकर, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा।
इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जेम्स विंस, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, जो रूट, बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल राशिद, मार्क वुड, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, जेसन रॉय, लियाम प्लंकेट, टाम कुरेन और लियाम डासन।