खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के कारण विशेष पहचान बनाने वाले क्रिस गेल ने अब एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। मैदान पर भागना-दौडऩा कम ही पसंद करने वाले क्रिस गेल वेस्टइंडीज की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैप पकडऩे वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
विश्वकप में भारत को लगा सबसे बड़ा झटका, चोट के कारण तीन सप्ताह तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे शिखर धवन
इस रिकॉर्ड पर एक बार तो खुद क्रिस गेल को भी हैरानी होगी। क्रिस गेल ने ये उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच में हासिल की। उन्होंने अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला का कैच पकडक़र ये रिकॉर्ड बनाया है।
क्रिस गेल ने शेल्डन कोट्रेल की गेंद पर दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला का कैच पकडऩे के साथ ही कार्ल हूपर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। गेल के अब वनडे में 121 विकेट हो गए हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज की ओर से पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने 120 कैप पकडक़र रिकॉर्ड बनाया था। इस मामले में तीसरे नंबर पर महान बल्लेबाज ब्रायन लारा (117) हैं।
अब न्यूजीलैड से भिड़ेगी भारतीय टीम, विश्व कप में इस टीम का रहा है दबदबा
विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने बारिश के कारण खेल रोके जाने तक 7.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 29 रन बना लिए थे। दक्षिण अफ्रीका के आउट होने वाले बल्लेबाज हाशिम हमला और मर्कराम थे।