Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गिलक्रिस्ट ने कोठारी को लगातार खिताब जीतने से रोका

मेलबर्न
अनुभवी पीटर गिलक्रिस्ट ने शुक्रवार को 2019 पैसिफिक इंटरनेशनल बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीत ली जिससे मौजूदा विश्व चैम्पियन सौरव कोठारी यहां लगातार खिताब हासिल करने से चूक गये। कोलकाता के क्यू खिलाड़ी कोठारी शानदार फार्म में हैं, उन्होंने इंटरनेशनल रेवेनटोन क्लासिक स्नूकर चैम्पियनशिप के अलावा आस्ट्रेलिया में तीन स्पर्धाओं में खिताब जीते। इसके बाद वह यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचे। लेकिन फाइनल में सिंगापुर के गिलक्रिस्ट ने अपना सर्वश्रेष्ठ करते हुए भारतीय खिलाड़ी को 1500-706 से शिकस्त दी। गिलक्रिस्ट ने इस तरह 2018 डब्ल्यूबीएल विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप के फाइनल्स में मिली हार का बदला चुकता किया।