खेल डेस्क। भारतीय टीम आईसीसी वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। इंग्लैंड के बदलते मौसम के कारण टीम इंडिया विश्व कप के अपने पहले मैच में गेंदबाजी संयोजन को लेकर थोड़ा परेशान दिखाई दे रही है।
पाकिस्तान ने इंग्लैंड से लिया बदला, विश्व कप में बना ये कीर्तिमान
साउथम्पटन के एजिस बाउल की पिच सपाट रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ऐसे में इस मैच के लिए कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को अन्तिम एकादश में जगह मिल सकती है। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की धीमी गेंदबाजों के सामने कमजोरी उजागर होने के कारण भी इन दोनों गेंदबाजों को पहले मैच के लिए टीम इंडिया में जगह मिलने की प्रबल संभावना है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस भारतीय ऑलराउंडर का खेलना है संदिग्ध
वैसे बुधवार बादल छाए रहने और बारिश की भविष्यवाणी के कारण भुवनेश्वर कुमार को बाहर बैठना भी आसान नहीं होगा। ऐसी परिस्थिति में टीम तीन तेज गेंदबाजों को इस मैच के लिए भारत की अन्तिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।ऐसा होता है तो फिर कुलदीप या चहल में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ेगा। वहीं केदार जाधव और विजय शंकर में से भी किसी एक खिलाड़ी को मैच खेलने का मौका मिल सकता है।