Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमेरिका सेमीफाइनल में, क्रास ओवर खेलेंगे जापान और दक्षिण अफ्रीका

भुवनेश्वर
अमेरिका ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए एफआईएच सीरीज फाइनल्स हाकी टूर्नामेंट में सोमवार को यहां एशियाई चैंपियन जापान से 2-2 से ड्रा खेलकर ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनायी जबकि दक्षिण अफ्रीका ने मैक्सिको को 6-0 से रौंदकर व्रच्चसओवर के लिए क्वलीफाई किया। विश्व में 18वें नंबर के जापान और 35वें नंबर के अमेरिका के बीच पहले दो क्वार्टर में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस बीच कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी।  डीगन हुइसमैन (41वें और 51वें मिनट) ने अमेरिका की तरफ से दो गोल करके जापान को परेशानी में डाल दिया था। जापान की तरफ से केंटा तनाका ने 45वें मिनट में गोल किया था लेकिन खेल के अंतिम क्षणों तक वह पीछे चल रहा था। ऐसे मौके पर शुगुरू होशी ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर बराबरी का गोल दागा। 

जापान और अमेरिका दोनों के तीन मैचों में सात-सात अंक रहे। अमेरिकी टीम बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर रही। अमेरिका ने इस तरह से सेमीफाइनल के लिये सीधे क्वालीफाई कर लिया जबकि जापान को अंतिम चार में जगह बनाने के लिये क्रास ओवर से गुजरना होगा। बाद में पूल बी के अंतिम मैच में दुनिया की 16वें नंबर की टीम दक्षिण अप्रच्च्ीका ने 39वें नंबर की मैक्सिको की टीम को रौंद दिया। टीम ने तीसरे स्थान पर रहते हुए क्रास ओवर के लिए क्वालीफाई किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मैथ्यू डि सोसा (पहले मिनट), निकोलस स्पूनर (17वें मिनट), एनकोबिल एनटुली (32वें मिनट), आस्टिन स्मिथ (50वें मिनट), रिचर्ड पाट्ज (53वें मिनट) और कप्तान कीनन होर्न (58वें मिनट) ने गोल दागे।