Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

उधार चुकाने के लिए अपनी ट्रॉफियां नीलाम करेंगे टेनिस स्टार बोरिस बेकर

लंदन

दीवालिया हो चुके जर्मन टेनिस स्टार बोरिस बेकर अपने उधार का एक बड़ा हिस्सा चुकाने के लिए अपनी ट्रॉफियों और स्मृति चिह्नों को ऑनलाइन नीलाम करेंगे.

नीलामी की प्रक्रिया 11 जुलाई को होगी. बेकर ने इसके लिए ब्रिटिश फर्म वेलेस हार्डी को चुना है, जिसके पास ऑनलाइन नीलामी की विशेषज्ञता है.

वेलेस हार्डी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक बेकर ने नीलामी के लिए 82 चीजों का चयन किया है. इनसमें उनके मेडल, कप, घड़ियां और फोटोग्राफ शामिल हैं.

51 साल के बेकर ने 2017 में ही खुद को दीवालिया घोषित कर दिया था, लेकिन रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ऑनलाइन नीलामी से भी उनकी मुश्किल आसान नहीं होगी, क्योंकि उन पर लाखों पाउंड का उधार है.

छह बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने अपने टेनिस करियर के दौरान 49 खिताब जीते थे और इन सबके लिए उन्होंने कुल 2 करोड़ यूरो की पुरस्कार राशि जीती थी.