खेल डेस्क। एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 85) की अर्धशतकीय पारी के बाद तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने एक बार फिर से विश्वकप में इंग्लैंड पर बादशाहत कायम रखी है। विश्व कप में शुक्रवार को खेले गए मैच में श्रीलंका ने मेजबान इंग्लैंड को 20 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
एक बार फिर से राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट की होगी वापसी
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैथ्यूज की 115 गेंदों पर खेली गई 85 रन की पारी की मदद से नौ विकेट पर 232 रन बनाए। इसके जवाब में मलिंगा की शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड 47 ओवर में केवल 212 रन पर आउट हो गई।
इसके साथ ही श्रीलंका ने विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चौथी जीत दर्ज की। मैच में तेज गेंदबाज मलिंगा ने 43 रन देकर चार विकेट हासिल किए। मलिंगा ने जेम्स विंस (14), जॉनी बेयरस्टो (0),जो रूट (57) और जोस बटलर (10) को पवेलियन की राह दिखाई। उनके अलावा ऑफ स्पिनर धनंजय डिसिल्वा ने तीन विकेट अपने नाम किए।
अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पहली बार बना टीम का तिहरा शतक, बने ये दो विश्व रिकॉर्ड
मेजबान टीम की ओर से बेन स्टोक्स ने 89 गेंद में नाबाद 82 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलाने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन वह अन्य बल्लेबाजों से सहयोग नहीं मिलने के कारण इसमें सफल नहीं हो सके। इससे पहले श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद 85 रन बनाए। वहीं अविष्का फर्नांडो ने 49 और कुसाल मेंडिस ने 46 रन का योगदान दिया।