Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करना बेहतरीन खबर : हीथर नाइट

लंदन
इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला क्रिकेट को शामिल करना शानदार कदम है क्योंकि इससे इस खेल को नये दर्शक मिलेंगे जिन्होंने कभी इसे प्राथमिकता में नहीं रखा था। महिला क्रिकेट का बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा बनना तय है क्योंकि राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने गुरुवार को इसे 2022 खेलों में शामिल करने के लिये चुना। यह चयन बर्मिंघम में सीजीएफ की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में किया गया। इस फैसले को हालांकि सीजीएफ सदस्यों की मंजूरी मिलनी बाकी है। नाइट ने कहा कि यह शानदार खबर है। मुझे पता था कि आईसीसी और ईसीबी ने इसके लिये पहल की है। बर्मिंघम इसके लिये आदर्श स्थान होगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इससे महिला क्रिकेट को नये दर्शक मिलेंगे। इससे यह नये देशों तक पहुंचेगा जिन्होंने अभी तक इसे प्राथमिकता में नहीं रखा था।