खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के लिए ये विश्व कप भी अच्छा नहीं रहा है। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के साथ ही उसके इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह से समाप्त हो गई है।
36 वर्षीय मलिंगा ने विश्व कप में बना डाला ये रिकॉर्ड, इन दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे
दक्षिण अफ्रीका का यह विश्व कप इतिहास में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन रहा है। उसे पहली बार किसी विश्व कप के पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले उसे 1992 और 2007 के विश्व कप में चार-चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।
रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 308 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ विकेट पर 259 रन ही बना सकी।
विश्व कप में श्रीलंका की इंग्लैंड पर बादशाहत कायम
पाकिस्तान की ओर से हारिस सोहेल ने 59 गेंदों पर सर्वाधिक 89 रन बनाए। वहीं बाबर आजम (80 गेंदों पर 69 रन), फखर जमान (50 गेंदों पर 44) और इमाम उल हक (58 गेंदों पर 44) ने भी उपयोगी पारियां खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 79 गेंदों पर सर्वाधिक 63 रन बनाए। इस हार के साथ ही सात मैचों में केवल तीन अंक होने के कारण दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गई है।