Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड को अगले मैच में लग सकता है ये बड़ा झटका

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को विश्व कप मैच में जीत हासिल करने वाली मेजबान टीम इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर नहीं हैं।इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले विश्व कप के अगले मैच में पीठ की परेशानी के कारण खेलना संदिग्ध है। यहीं नहीं सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को भी हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण उनका स्कैन कराया गया है।

इंग्लैंड ने दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को पीटा, ये तीन क्रिकेटर रहे मैच के हीरो

इंग्लैंड के कप्तान ने अपनी पीठ की समस्या के बारे में बताया कि यह परेशानी की बात नहीं है। उन्होंने बताया कि मेरे पहले भी पीठ में दर्द हो चुका है और सामान्य तौर पर इसे ठीक होने में कुछ दिन लगते हैं। उन्होंने बताया कि अगले एक दिन में इसकी गंभीरता का पता चलेगा।

इंग्लैंड ने दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को पीटा, ये तीन क्रिकेटर रहे मैच के हीरो

मोर्गन इसी समस्या के कारण शुक्रवार को 41वें ओवर में वेस्टइंडीज पारी के दौरान मैदान छोडक़र चले गए थे। वहीं जेसन राय की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव है और उसका स्कैन होगा। हालांकि मोर्गन ने इसे परेशानी का कारण नहीं बताया है। इंग्लैंड ने अपने अन्तिम मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया था।