Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लिया बदला, बने ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (117), कप्तान विराट कोहली (82) तथा उपकप्तान रोहित शर्मा (57) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी विश्वकप के महत्वपूर्ण मुकाबले में रविवार को 36 रन से शिकस्त दी।

डेल स्टेन के बाद अब ये अनुभवी खिलाड़ी हुआ विश्वकप से बाहर

इसके साथ ही उनसे पिछले विश्व कप के सेमीफाइनल में इस टीम से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया है।टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह किसी टीम का विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर है।

महेन्द्र सिंह धोनी के लिए आईसीसी से इस प्रकार की मंजूरी ले रहा है बीसीसीआई

इसके जवाब में जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने कंगारू टीम 50 ओवर में केवल 316 रन ही बना सकी। बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने क्रमश: 61 और 50 रन देकर तीन-तीन विकेट हासिल किए। वहीं यजुवेन्द्र चहल ने 62 रन देकर दो विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (69) और डेविड वार्नर (56) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।शिखर धवन को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।