खेल डेस्क।विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड की टीम का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है और विश्व कप में लगातार 5 मैचों में जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड ने रविवार को खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हरा दिया है। इस जीत में कप्तान केन विलियमसन ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 148 रन की पारी के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाई है।
World Cup 2019 : अफ्रीका को हराने के बाद पाकिस्तान ने कायम रखी सेमीफाइनल मेें जाने की उम्मीदें
जीत के बाद मैच रैफरी डेविड बून ने निर्धारित समय में एक ओवर कम करने के कारण न्यूजीलैंड की टीम पर जुर्माना लगा दिया है। अगर कोई टीम ऐसा करती है तो उस पर आईसीसी की आचार संहिता की धारा के अनुसार प्रति ओवर के हिसाब से खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगता है और टीम के कप्तान को दोगुनी राशि देनी होती है।
अफगानिस्तान के खिलाफ इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगा भारत
वर्ल्ड कप में 20 साल बाद लंका फतह करने उतरेगा इंग्लैंड
इस जीत के बाद भी विलियमसन को मैच फीस का 20 प्रतिशत राशि और बाकी खिलाड़ियों को 10 प्रतिशत का जुर्माना भरना होगा। अगर कोई कप्तान दो बार ऐसा करता है तो उसके निलंबित भी किया जा सकता है।
Herald