Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नफे राठी बने भारतीय शैली कुश्ती के नए अध्यक्ष

चंडीगढ़
हरियाणा के बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक चौधरी नफे सिंह राठी को भारतीय शैली कुश्ती संघ का रविवार को अध्यक्ष चुन लिया गया।  भारतीय शैली कुश्ती संघ (इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन आॅफ इंडिया) की कार्यकारिणी की एक अहम बैठक यहां एमएलए हॉस्टल चंडीगढ़ में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से बहादुरगढ़ (हरियाणा) के पूर्व विधायक चौधरी नफे सिंह राठी को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया गया जबकि द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता रोशन लाल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा पूर्व अध्यक्ष रामआसरे यादव को चेयरमैन नियुक्त किया गया। इसके अलावा महासचिव की जिम्मेदारी दिल्ली एनसीआर के गौरव सचदेवा को सौंपी गई।

शिवकुमार शर्मा (जम्मू कश्मीर), बी विजय कुमार यादव (तेलंगाना), अर्जुन यादव (मध्य-प्रदेश), पी शाहइन (केरल) और रामचंद्र पाढी (ओडिशा) को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुन्नीलाल कप्तान (राजस्थान), बंसीलाल (जम्मू और कश्मीर),मेजर सिंह (पंजाब),  एमएम सलीम (केरल), चंद्रशेखर शिंदे (महाराष्ट्र) और संजय शर्मा (राजस्थान) को सह सचिव चुना गया। लीलू पहलवान (हरियाणा), खालिद शेख (गुजरात), एम वी बांगड़ (गोवा), एमआर शर्मा (कर्नाटक), मोहन खोपड़े (गोवा) और बैजनाथ सूद (दिल्ली) को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। यह चुनाव वर्ष 2019 से लेकर 2023 तक के लिए हुए हैं। चुनाव सर्वसम्मति से और चुनाव नियमों के अनुसार निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार शर्मा (अधिवक्ता पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट) की देखरेख में संपन्न हुए।  इस बैठक में 20 राज्यों के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया और चुनाव सर्वसम्मति से कराए गए। नवनियुक्त अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ एसोसिएशन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और भारतीय शैली कुश्ती को एक नए आयाम तक पहुंचाएंगे। इसके लिए वह पूरी कार्यकारिणी के साथ मिलकर कार्य को अंजाम देंगे।