खेल डेस्क। भारत-न्यूजीलैंड विश्व कप मैच बारिश के कारण धुलने के बाद अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को होने वाले मैच में सचिन तेंदुलकर का एक और विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।
विश्व कप के क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
विराट कोहली केवल 57 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। 57 रन बनाते ही विराट कोहली सबसे तेज 11 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।एक दिवसीय क्रिकेट में अभी तक ये रिकॉर्ड भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।
मोहब्बत की पिच पर इस खूबसूरत अभिनेत्री ने किया जसप्रीत बुमराह को बोल्ड!
सचिन ने 276 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 221 पारियां ही खेली है। वह अगर पाकिस्तान के खिलाफ 57 रन बना लेते हैं, तो 222वीं पारी में 11 हजार रन पूरे कर लेंगे। वैसे इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
अभी तक सचिन तेंदुलकर सहित आठ बल्लेबाज वनडे में 11 हजार रन बना चुके हैं। भारत की ओर से सचिन के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। गांगुली ने ये मुकाम 288 पारियों में हासिल किया है।
वहीं अन्य बल्लेबाजों में रिकी पोटिंग ने 286, जैक्स कालिस ने 293, कुमार संगकारा ने 318, इंजमाम उल हक ने 324, सनथ जयसूर्या ने 354 और महेला जयवर्धने ने 368 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।