Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के लिये नहीं चुने जाने पर मैं अधिक पाजीटिव हो गया : ऋषभ पंत

साउथम्पटन
चोटिल शिखर धवन के विकल्प के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किये गए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को कहा कि विश्व कप टीम में शामिल नहीं किये जाने के बावजूद वह ‘पाजीटिव ’ रहे। पंत ने बीसीसीआई द्वारा डाले गए युजवेंद्र चहल के एक वीडियो में कहा कि जब मेरा चयन नहीं हुआ तो मुझे लगा कि मैने कुछ सही नहीं किया होगा तो मैं और पाजीटिव हो गया और खेल में सुधार की कोशिश में जुट गया । मैने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया और अभ्यास नहीं छोड़ा । उन्होंने कहा कि हम सभी का सपना भारत को जिताना है । जब मुझे पता चला कि मुझे बैकअप के तौर पर इंग्लैंड जाना है, तब मेरी मां मेरे साथ थी । मैने उन्हें बताया तो उन्होंने मंदिर जाकर प्रसाद चढाया । पंत ने कहा कि मैं हमेशा से विश्व कप खेलना चाहता था । अब मुझे वह मौका मिला है तो बहुत खुशी है।