Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एआरआरसी के चौथे राउंड के लिए जापान पहुंची होंडा रेसिंग टीम

सुजुका सर्किट (जापान)
भारत की एकमात्र रेसिंग टीम इदेमित्सु होंडा रेसिंग इण्डिया इस सप्ताहान्त एशिया की सबसे मुश्किल एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप (एआरआरसी)  में हिस्सा लेने के लिए जापान के सुजुका सर्किट पहुंच गई है। सीज़न के बीच में होंडा रेसिंग टीम अब तक 22 अंकों तक पहुंच चुकी है तथा एआरआरसी के एशिया प्रोडक्शन 250 सीसी क्लास में टॉप 7 में आ गई है। टीम के प्रदर्शन पर प्रभु नागराज, वाईस प्रेज़ीडेन्ट ब्राण्ड एण्ड कम्युनिकेशन्स, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड ने कहा कि 2019 का साल एआरआरसी में हमारी टीम के लिए महत्वपूर्ण रहा है। राजीव सेतु सीज़न की पहली रेस से ही पॉइन्ट स्कोर कर रहे हैं और बुरीराम में पिछली रेस में टॉप 5 तक पहुंच गए थे। वहीं सेंथिल कुमार भी हर रेस के साथ सुधार कर रहे हैं। राजीव के लिए सुजुका इससे पहले मुश्किल ट्रैक रहा है।

2017 में एअरआरसी में शुरूआत करने पर राजीव ने 28वें पॉज़िशन पर फिनिश किया। 2018 में सुजुका में क्रैश के बाद उनकी कलाई टूट गई और वह 28वें पॉज़िशन पर फिनिश कर पाए। 2019 सीज़न में राजीव सुजुका के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। तीसरे राउंड के बाद राजीव के 22 अंक हो गए हैं और वह 14वें रैंक पर हैं। उनके टीम साथी सेंथिल कुमार एआरआरसी में पहले सीज़न में 2 पॉइन्ट््स के साथ 21वीं पॉज़िशन पर हैं। राजीव ने कहा कि इस सीज़न में मेरा आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया है और मैं टॉप 10 में आने के लिए तैयारी कर रहा हूं। सेंथिल ने कहा कि सुजुका पर 4 घण्टे की एंड्युरेन्स रेस के बाद अब मैं इस सर्किट के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। एशिया प्रोडक्शन 250 सीसी क्लास में 7 मजबूत राइडरों की वाइल्ड कार्ड एंट्रीज़ के साथ चैम्पियनशिप बेहद मुश्किल हो गई है।