Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है: रिकी पोंटिंग

लंदन
दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों से हुई परेशानी को देखते हुए भारत रविवार को विश्व कप मुकाबले में इस टीम के खिलाफ तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। ओशेन थॉमस, शेलडन कोट्रेल और आंद्रे रसेल की वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने अपनी तेज और शॉर्ट गेंदबाजी से आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। पांच बार की चैम्पियन टीम एक समय 38 रन पर चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। आॅस्ट्रेलिया के सहायक कोच और कप्तान के तौर पर दो बार विश्व कप का खिताब जीतने वाले पोंंिटग ने कहा कि हम सब जानते है कि जसप्रीत बुमराह नयी गेंद के अच्छे गेंदबाज है और मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वह शॉट और फुल लेंथ गेंद का अच्छा मिश्रण करते है। उन्होंने कहा कि अगर टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरती है तो केदार जाधव दूसरे स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं।