Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने पदक पक्का किया, आडवाणी और रावत जीते

दोहा
भारत के शीर्ष स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी और लक्ष्मण रावत ने रविवार को आईबीएसएफ स्नूकर विश्व कप में ईरान को 3-0 से हराकर देश के लिये पदक पक्का किया। पिछले साल स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारत अपने खिताब का बचाव करने की ओर बढ़ रहा है। भारत ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ईरान को 3-0 से हराया और अब उसका सामना सेमीफाइनल में हांगकांग और आयरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।