Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एफआईएच सीरीज के लिए जापान की टीम भुवनेश्वर पहुंची

भुवनेश्वर
भुवनेश्वर में छह जून से शुरु हो रहे एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स के लिए 2020 टोक्यो ओलंपिक की मेजबान टीम जापान रविवार को भुवनेश्वर पहुंच गई। एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स छह जून से भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में सभी टीमों की नजरें 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफिकेशन के राउंड में जगह बनाने पर लगी होंगी। जापान अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और मैक्सिको के साथ ग्रुप बी में है। इससे पहले पोलैंड और रुस की पुरुष हॉकी टीम शुक्रवार को भुवनेश्नर पहुंच गयी जबकि अमेरिका और उज्बेकिस्तान की टीमें शनिवार को पहुंची थी। जापान एफआईएच में अपने अभियान की शुरुआत सात जून को मैक्सिको के साथ मैच खेलकर करेगा।