खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के सबसे तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास को लेकर दिए गए अपने पुराने बयान से पलट गए हैं। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल ने इसी साल फरवरी में घोषणा की थी कि वह अपना अन्तिम अन्तरराष्ट्रीय मैच विश्व कप 2019 में खेलेंगे।
क्या एक बार फिर से विश्व चैम्पियन बनने जा रहा है पाकिस्तान?
अब गेल ने विश्वकप के बाद संन्यास का अपना इरादा बदल गया है और वह अब अगस्त-सितंबर में भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।
इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्वकप में दो अर्धशतक लगा चुके क्रिस गेल ने कहा कि अभी समाप्ति नहीं हुई है, मेरे कुछ और मुकाबले अभी बचे हुए हैं। शायद एक और सीरीज मैं खेलूं। इसी दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज में खेलने के संकेत दिए हैं। आईसीसी विश्व कप समाप्त होने के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर तीन टी 20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।
बारिश की मार झेल सकता है भारत-वेस्टइंडीज मैच
क्रिस गेल के भारत के खिलाफ खेलने की पुष्ठि विंडीज टीम के मीडिया मैनेजर फिलिप सूनर ने की है। उन्होंने बताया कि बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में खेलेंगे जो उनकी वेस्टइंडीज की ओर से आखिरी टेस्ट सीरीज होगी। गेल अभी तक 103 मैचों में 15 शतकों के साथ 7214 रन बनाए हैं।