Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धवन के कवर के रूप में टीम इंडिया में शामिल होगा ये तूफानी बल्लेबाज

खेल डेस्क। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का विश्व कप खेलने का सपना पूरा हो सकता है। बाएं हाथ के इस तूफानी बल्लेबाज को चोटिल भारतीय ओपनर शिखर धवन के कवर के रूप में विश्व कप टीम से जोड़ा गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इनमें से किसी एक को मिलेगा टीम इंडिया की ओर से विश्व कप में डेब्यू करने का मौका

भारतीय टीम की ओर से कई शानदार पारियां खेल चुके पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से एक दिन पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। हालांकि टीम प्रबंधन शिखर धवन की बाकी टूर्नामेंट में उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला नहीं करता तब तक ऋषभ पंत को उनके बदले 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है।

विश्व कप में बना ये अनचाहा रिकॉर्ड, किसी ने भी नहीं की होगी उम्मीद

बीसीसीआई के एक अधिकारी से इस प्रकार की जानकारी मिली है। इंग्लैंड में ही मौजूद इस अधिकारी ने बताया कि टीम प्रबंधन के आग्रह पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को शिखर धवन के कवर के तौर पर भारत से बुलाया गया है।ऋषभ पंत ने पिछले एक वर्ष में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट शृंखला में शतक लगाए थे।

इस प्रकार प्रदर्शन के बाद क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाडिय़ों ने भारत की विश्वकप टीम में पंत को जगह देने की वकालत की थी। अब सुनील गावस्कर ने धवन के फिट नहीं हो पाने पर उनकी जगह पंत को टीम में शामिल करने की बात कही है।