Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शतक लगाकर शाकिब ने वनडे क्रिकेट में बना डाले ये कीर्तिमान

खेल डेस्क। ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के लगातार दूसरे शतक की सहायता से बांग्लादेश ने सोमवार को वेस्टइंडीज को आसानी से सात विकेट से शिकस्त दी। विंडीज टीम के खिलाफ उन्होंने 99 गेंदों पर नाबाद 124 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

बांग्लादेश ने दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को रौंद बनाए ये रिकॉर्ड

इस पारी के दौरान उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में छह हजार रन पूरे किए। वह छह हजार रन और 250 विकेट का डबल सबसे तेज गति से पूरा करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। शाकिब ने ये उपलब्धि अपने वनडे करियर के 202वें वनडे की 190वीं पारी के दौरान हासिल की।

1992 में विश्व चैम्पियन बना था पाक, पर भारत से मिली थी हार, अब तक इतने मैच जीत चुकी है टीम इंडिया

इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के सनथ जयसूर्या, द अफ्रीका के जैक्स कालिस और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा। वहीं उन्होंने वनडे में सबसे तेज 250 विकेट हासिल करने के मामले में श्रीलंका के चामिंडा वास और भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव को पीछे छोड़ा।

सबसे तेज छह हजार रन पूरे करने के मामले में शाकिब ने भारत के वीरेंद्र सहवाग और वेस्टइंडीज के शिवनरायण चंद्रपॉल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की बराबरी की। इस मामले में वह भारत के युवराज सिंह और श्रीलंका के अरविंद डिसिल्वा पीछे छोडऩे में कामयाब रहे। शाकिब एक विश्वकप में दो शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 121 रन की पारी खेली थी।