Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया

खेल डेस्क। आईसीसी वर्ल्ड कप को रोमांच दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है और हर मैच का नतीजा सबको हैरान कर रहा है। विश्व कप के नतीजों को देखकर लग रहा है की ​किसी भी टीम के लिए यह सफर आसान नहीं होने वाला है। पाकिस्तान का पहला मैच इतना शर्मनाक रहा है की वह 100 रन बनाने के लिए भी तरस्ती हुई नजर आई थी। इसके बाद दूसरे मैच में पाक टीम की बल्लेबाजी को देखकर लगा की यह इस खिताब के प्रबल दावेदर हो सकती है।

World Cup 2019: विश्व कप के इतिहास में पहली बार इस खिलाड़ी ने नाम दर्ज हुआ ये नया रिकॉर्ड

विश्व कप के पहले ही मैच में पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

दूसरे मैच में इंग्लैंड की खिलाफ जब पाकिस्तान बल्लेबाज मैदान पर उतरे तो मैदान पर रनों का तूफान खड़ा कर दिया। पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया और इसके बाद भी टीम को 350 रनों के पास पहुंचा दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और लगातर विकेट जाने से वह 14 रन से मैच हार गई।

World Cup 2019: बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका को हराकर बनाया ये नया रिकॉर्ड

एक समय तो लगा की जो रूट और बटलर आसानी से टीम को जीत दिला देंगे,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रूट ने 107 और बटलर 103 रन की शतकीय पारी भी इंग्लैंड के काम नहीं आई और पाकिस्तान को पहली जीत नसीब हुई।



Herald