खेल डेस्क। वर्ल्ड कप 2019 के 25वें मैच में न्यूजीलैंड ने बुधवार को एजबेस्टन में दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराकर उसे विश्व कप के सेमीफाइनल की दौड़ से भी बाहर कर दिया है। विश्व कप में अफ्रीका का प्रदर्शन इतना खराब रहा है की उसे 6 मैच में से 1 मैच में जीत नसीब हुई है।विश्व कप की दूसरी जीत के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी अफ्रीका
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए और इस आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने शतक लगाकर टीम को आसानी से जीत दिलाने का काम किया। विलियम्सन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के लिए भी चुना गया।
इस गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ विश्व कप का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
ICC WC 2019: जानिए, विश्व कप की अंक तालिका में कौन सी टीम कहां है
द. अफ्रीका के छह मैचों में तीन अंक हुए है और सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए कम से कम 10 अंकों की जरूरत है। विश्व कप में पहले अफगानिस्तान की टीम भी सेमीफाइल की दौड़ से बाहर हुई और अब अफ्रीका भी बाहर हो गई है। अफ्रीका के लिए यह विश्व किसी बूरे सपने से कम नहीं रहा है।
Herald