Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व तीरंदाजी के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में होगा भारतीय तीरंदाजी संघ के भाग्य का फैसला

कोलकाता
भारतीय तीरंदाजों ने भले ही लंबे समय बाद मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया हो लेकिन राष्ट्रीय महासंघ के साथ सब कुछ ठीक नही है जिसे शुक्रवार को नीदरलैंड में वैश्विक संस्था के कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दौरान निलंबित किया जा सकता है। अध्यक्ष उगुर एर्देनर की अगुआई वाला विश्व तीरंदाजी का 15 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड एएआई की दो समानांतर चुनी गई इकाइयों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट का मूल्यांकन करने के बाद मतदान करेगा कि भारतीय तीरंदाजी संघर् एएआईी को निलंबित किया जाए या नहीं। विश्व तीरंदाजी का कार्यकारी बोर्ड विश्व चैंपियनशिप के इतर शुक्रवार को नीदरलैंड के डेन बोश में बैठक करेगा। विश्व तीरंदाजी के एक अधिकारी ने बताया कि विश्व तीरंदाजी दोनों बैठों की रिपोर्ट का आकलन करेगा और फिर कार्यकारी बोर्ड अगले कदम पर फैसला करेगा। अगर माना जाए कि प्रक्रिया आगे बढ़ती है तो फिर ऐसा लगता है कि निलंबन होगा।

एएआई के रविवार को नयी दिल्ली और चंडीगढ़ में एक की समय अलग अलग हुए चुनावों में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और बीवीपी राव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। शुक्रवार की बैठक के बारे में पूछने पर मुंडा ने कहा कि मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। हमने उचित चुनाव प्रक्रिया अपनाई और मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित है। राव ने कहा कि हमने चुनाव से संबंधित दस्तावेज सौंप दिए हैं और मैं सिर्फ इतनी उम्मीद कर सकता हूं कि भारत को निलंबित नहीं किया जाए। मुझे सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है।