Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट वर्ल्ड कप की फाइनल टीम को लेकर गूगल के CEO ने की भविष्यवाणी

खेल डेस्क।इन दिनों क्रिकेट वर्ल्ड कप के खिताब को लेकर दुनिया की 10 टीमों के मध्य जबरदस्त जंग हो रही है। इस विश्व कप के विजेता को लेकर सभी क्रिकेटर अलग टीमों के बारे में भविष्यवाणी कर रहे हैं और उनके वर्ल्ड कप जीतने की संभावना जताई है। विश्व कप के फाइनल में जाने वाली टीमों को लेकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी भविष्यवाणी की है।

वर्ल्ड कप 2019: भारत-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने से दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक

पिचाई ने भारत और इंग्लैंड की टीम के बारे में भविष्यवाणी करते हुए कहा की यह दोनों टीमें वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाएंगी। पिचाई को यूएसआईबीसी की अध्यक्ष ने विश्व कप के फाइनल को लेकर सवाल किया तो पिचाई कहा कि वह दिल से चाहते हैं कि टीम इंडिया इस बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करें।

इनमें से कोई एक खिलाड़ी आज करेगा विश्वकप में डेब्यू!

पिचाई से पहले कई दूसरे देशों के क्रिकेटरों ने भी भारत को विश्व कप प्रबल दावेदार बताया है। भारत का प्रदर्शन पहले मैच से ही शानदार दिख रहा है और इसी चलते सब लोगों को लगने लगा है की भारत आसानी से विश्व कप जीत लेगा।

World Cup 2019: बारिश के कारण विश्व कप में रद्द हुए तीन मैच



Herald