Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC 2019 : बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का मैच, मिला 1 – 1 अंक

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का एक और मैच आज बारिश की भेंट चढ़ा. इंग्लैंड में क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है. खराब मौसम और गीली आउटफील्ड के कारण गुरुवार को यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप मैच की शुरुआत में विलंब हुआ. भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे मैदान का निरीक्षण होना था, लेकिन दोबारा बारिश शुरू होने पर इसे टाल दिया गया.

आउटफील्ड काफी गीली है और इसे सूखने में समय लगने की उम्मीद है क्योंकि धूप नहीं खिली है. पिछले दो दिन में भारी बारिश के बावजूद गुरुवार को अपेक्षाकृत कम बारिश हुई, लेकिन बादल छाए हुए हैं. अगर मैच होता भी है तो इसमें ओवरों की संख्या घटाए जाने की उम्मीद है क्योंकि पूरे दिन थोड़ी बहुत बारिश की भविष्यवाणी की गई है.

ऐसी स्थिति में खेल होने पर कीवी टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण भारत की सलामी जोड़ी के लिये मुश्किलें पैदा कर सकता है. धवन की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल पारी का आगाज करने के लिए उतर सकते हैं.

आपको बता दें कि विश्व कप में आज भारत का तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होना था. टीम इंडिया लगातार दो जीत के साथ आत्मविश्वास से लवरेज है और जीत का हैट्रिक बनाने के इरादे से उतरेगी. लेकिन भारतीय फैंस के लिए बुरी ख़बर यह है कि मैच बारिश के कारण रद्द हो सकता है. बता दें कि इससे पहले इस चैंपियनशिप में तीन मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं.

इंग्लैंड के मौसम विभाग के अनुसार नॉटिंघम में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश की संभावना है जिसके कारण भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में या तो ओवरों में कटौती की जा सकती है या फिर मैच रद्द भी हो सकता है.

ग़ौरतलब है कि विश्व कप 2019 में अब तक तीन मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं. जिनमें से दो मैचों में टॉस तक नहीं हो पाया था. बता दें कि श्रीलंका का पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बारिश के कारण खेल शुरु ही नहीं हो सका था. वहीं साउथ अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज मैच में 7.3 ओवरों का खेल हो सका था. इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया था.

The post CWC 2019 : बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का मैच, मिला 1 – 1 अंक appeared first on Live Cities.