Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC 2019: इंग्लैंड पर पाक की धमाकेदार जीत, रोमांचक मैच में 14 रनों से हराया

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के छठे मुकाबले में जब पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से होना था तो ऐसा माना जा रहा था कि मेजबान टीम इस मैच में बड़ी आसानी से जीत हासिल कर लेगी. पाक के सामने इंग्लैंड की टीम बेहद संतुलित दिख रही थी. यही नहीं हाल ही में इंग्लैंड ने पाक को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप भी किया था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में कमजोर दिख रही पाकिस्तान ने सबको चौंकाते हुए मजबूत इंग्लैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज की.

वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 विकेट से मिली हार टीम की लगातार 11वीं हार थी, जिसके बाद पाकिस्तानी टीम बेहद निराश थी. हालांकि, पाकिस्तान वो टीम है जो कितनी भी कमजोर दिख रही हो, लेकिन किसी भी वक्त उलटफेर करने का माद्दा रखती है. सरफराज अहमद की कप्तानी में पाक ने इंग्लैंड को 14 रन से हराकर सबको हैरान कर दिया. यह पाक की इस वर्ल्ड कप में पहली जीत रही. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 348 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड 50 ओवर में 338 रन ही बना पाई.

पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक और फख्र जमां ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े. उसके बाद बाबर आजम (63), मोहम्मद हफीज (84) और सरफराज अहमद (55) ने अर्धशतकीय पारियों से टीम का स्कोर आगे बढ़ाया. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स और कप्तान इयोन मोर्गन 118 रन पर पवेलियन लौट गए. उस वक्त ऐसा लग रहा था कि पाक इस मैच में आसानी से जीत सकता है, लेकिन तभी जो रूट (107) और जोस बटलर (103) क्रीज पर आए 130 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 288 तक पहुंचाया. दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाया, लेकिन अंत तक नहीं टिक सके. पाक गेंदबाज रूट और बटलर के साथ टीम को 338 के स्कोर पर रोकने में कामयाब रहे.

पाक टीम को भारतीय क्रिकेटर्स ने सराहा

पाकिस्तान की इस जोरदार जीत के बाद क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों ने टीम की सराहना की. भारतीय क्रिकेटर्स ने भी पाक टीम को जीत की बधाई दी.

The post CWC 2019: इंग्लैंड पर पाक की धमाकेदार जीत, रोमांचक मैच में 14 रनों से हराया appeared first on Live Cities.