Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC 2019: भारत vs पाक मैच से पहले दिखाए जा रहे विज्ञापन, सानिया मिर्जा भड़की

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : क्रिकेट विश्व कप 2019 का आगाज हो गया है. भारत और पाकिस्तान का मैच को लेकर लोगों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है. भारत और पाकिस्तान का मैच 16 जून को होने वाला है. उससे पहले एक बड़ी खबर आ रही है. भारत-पाक मैच से पहले ही विज्ञापन दिखाए जाने से टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भड़क गई है. आपको बता दें कि सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है.

स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित विश्व कप मैच से पहले बुधवार को ‘शर्मनाक’ टीवी विज्ञापनों को लेकर फटकार लगाई. दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले टीवी चैनलों पर विज्ञापन जंग छिड़ी हुई है.

सानिया मिर्जा ने ट्वीट कर कहा कि बॉर्डर के दोनों ओर ऐसे गंभीर विज्ञापन, सच में. आप लोगों को मैच की मार्केटिंग करने की जरूरत नहीं है खासकर इस बकवास के साथ. इस मैच की तरफ पहले से ही लोगों का काफी ध्यान है. ये केवल क्रिकेट है और अगर आपको लगता है कि इन सब से ज्यादा है तो इसे हासिल करें.

बता दें कि पाकिस्तान के जैज टीवी ने एक विज्ञापन तैयार किया है जिसमें एक व्यक्ति को विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का मजाक उड़ाते हुए दिखाया गया है. विंग कमांडर अभिनंदन को बालाकोट में भारत के हवाई अमले के एक दिन बार पाकिस्तान की सेना ने गिरफ्तार किया था.

इस 33 सेकेंड के विज्ञान में माडल को भारत की नीली जर्सी में दिखाया जाता है और उसकी मूछें अभिनंदन की तरह बनाई गई हैं. उसे मैच के लिए भारत की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर अभिनंदन की वायरल हुई इस टिप्पणी को दोहराते हुए देखा जा सकता है कि मुझे माफ कीजिए, मैं आपको इसकी जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं हूं.

दूसरी तरफ भारत का स्टार टीवी एक विज्ञापन दिखा रहा है जिसमें भारतीय समर्थक खुद को पाकिस्तान का ‘अब्बू’ (पिता) बताता है. यह विश्व कप में पाकिस्तान पर भारतीय टीम के दबदबे के बारे में है.

The post CWC 2019: भारत vs पाक मैच से पहले दिखाए जा रहे विज्ञापन, सानिया मिर्जा भड़की appeared first on Live Cities.