Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC 2019: एक और मैच रद्द होने की संभावना, इंडिया- कीवी के मैच पर काले बादलों का साया

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : विश्व कप में आज भारत का तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होना है. टीम इंडिया लगातार दो जीत के साथ आत्मविश्वास से लवरेज है और जीत का हैट्रिक बनाने के इरादे से उतरेगी. लेकिन भारतीय फैंस के लिए बुरी ख़बर यह है कि मैच बारिश के कारण रद्द हो सकता है. बता दें कि इससे पहले इस चैंपियनशिप में तीन मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं.

इंग्लैंड के मौसम विभाग के अनुसार नॉटिंघम में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश की संभावना है जिसके कारण भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में या तो ओवरों में कटौती की जा सकती है या फिर मैच रद्द भी हो सकता है.

ग़ौरतलब है कि विश्व कप 2019 में अब तक तीन मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं. जिनमें से दो मैचों में टॉस तक नहीं हो पाया था. बता दें कि श्रीलंका का पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बारिश के कारण खेल शुरु ही नहीं हो सका था. वहीं साउथ अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज मैच में 7.3 ओवरों का खेल हो सका था. इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया था.

बारिश की संभावनाओं के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली के आगे दोहरी चुनौती है. पहली चुनौती शिखर धवन का टीम से बाहर होना और दूसरी चुनौती होगी बारिश. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान एक शॉट लगाते वक्त सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को अंगूठे में चोट लगी थी. जिसके बाद वो तीन हफ्तों के लिए टीम से बाहर हैं. ऐसे में विराट कोहली के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती भी है. आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में तीन मैच रद्द हुए हैं.

The post CWC 2019: एक और मैच रद्द होने की संभावना, इंडिया- कीवी के मैच पर काले बादलों का साया appeared first on Live Cities.