लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : विश्व कप क्रिकेट में शनिवार को अजीबोगरीब खबर सामने आई. शनिवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट विश्व कप का महामुकाबला चल रहा था. भारत ने इस मैच में अफगानिस्तान को 11 रन से हराया. लेकिन सबसे अजीब बात यह हुई कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस मैच में हैट्रिक बनाई. पारी के 50वें ओवर में शमी ने हैट्रिक लेकर टीम इंडिया को मैच जितवाया.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शनिवार को विश्व कप 2019 के 28वें मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ इतिहास रच दिया. शमी ने हैट्रिक लेकर भारतीय टीम को अफगानिस्तान पर रोमांचक मैच में 11 रन से जीत दिलाई. इसी के साथ उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम की. शमी क्रिकेट विश्व कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले चेतन शर्मा ने विश्व कप में हैट्रिक ली थी. शमी विश्व कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले 10वें गेंदबाज हैं.
शमी ने ऐसे पूरी की हैट्रिक
– 49.3 : मिडिल और लेग स्टंप लाइन पर फुल लेंथ गेंद डाली. नबी ने हवा में शॉट खेला. लांग ऑन में मुस्तैद हार्दिक पांड्या ने आसान कैच लपका. भारतीय टीम जोरदार जश्न में डूबी. टीम इंडिया के हाथ लगी बड़ी सफलता. नबी 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अफगानिस्तान को अब 3 गेंदों में 12 रन की दरकार.
– 49.4 : मोहम्मद शमी की एक और शानदार गेंद. गुड लेंथ पर एक बेहतरीन गेंद. आफताब अहमद बल्ला घुमाने गए. बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं. गेंद सीधे स्टंप्स पर जाकर लगी. भारत और शमी के हाथ एक और सफलता लगी. शमी ने लगातार दूसरा विकेट झटका. अफगानिस्तान को 2 गेंदों में 12 रन की जरूरत. उसका एक विकेट शेष.
– 49.5 : मोहम्मद शमी की हैट्रिक. मुजीब उर रहमान को लेग स्टंप पर यॉर्कर डालकर क्लीन बोल्ड किया. भारत ने 11 रन से जीता मैच. शमी विश्व कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने. चेतन शर्मा ने 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तरफ से पहली हैट्रिक लेने का कमाल किया था.

चेतन शर्मा और शमी की हैट्रिक में ये था फर्क
1987 विश्व कप में भारतीय तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी. उल्लेखनीय है कि विश्व कप इतिहास की भी यह पहली ही हैट्रिक साबित हुई. चेतन शर्मा ने तीनों बल्लेबाजों को बोल्ड करके अपनी हैट्रिक पूरी की थी. वहीं शमी ने दो बल्लेबाजों को बोल्ड किया जबकि एक बल्लेबाज को कैच आउट कराया.
आईसीसी वनडे विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज इस प्रकार हैं
मोहम्मद शमी विश्व कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले 9वें खिलाड़ी बने. उनसे पहले 8 खिलाड़ी ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. लसिथ मलिंगा एकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने विश्व कप में दो बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है. मलिंगा ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और 2011 में केन्या के खिलाफ हैट्रिक हासिल की थी.
चेतन शर्मा (भारत) बनाम न्यूजीलैंड, 1987
सकलैन मुश्ताक (पाकिस्तान) बनाम जिम्बाब्वे, 1999
चामिंडा वास (श्रीलंका) बनाम बांग्लादेश, 2003
ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) बनाम केन्या, 2003
लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2007
केमार रोच (वेस्टइंडीज) बनाम नीदरलैंड्स, 2011
लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) बनाम केन्या, 2011
स्टीव फिन (इंग्लैंड) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2015
जेपी डुमिनी (दक्षिण अफ्रीका) बनाम श्रीलंका, 2015
मोहम्मद शमी (भारत) बनाम अफगानिस्तान, 2019
वनडे में हैट्रिक लेने वाले चौथे भारतीय
मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाद है. चेतन शर्मा, कपिल देव और कुलदीप यादव ने इससे पहले ये कारनामा किया था. कुलदीप इस लिस्ट में शामिल अकेले स्पिन गेंदबाज हैं. उन्होंने पिछले साल कोलकाता के इडेन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में हासिल की थी.
The post CWC 2019 : विश्व कप में शमी ने रचा इतिहास, चेतन शर्मा के बाद हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज appeared first on Live Cities.