Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC 2019 : ‘मेन इन ऑरेंज’ जर्सी में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी भारतीय सेना

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : भारतीय टीम रविवार को होनेवाले विश्व कप के हाई प्रोफाइल मुकाबले में मुश्किलों में घिरी मेजबान इंग्लैंड पर शानदार जीत के साथ शीर्ष पर पहुंचने पर निगाह लगाए होगी. अब तक छह मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है और विराट कोहली की टीम 11 अंक के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश की ओर है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जीत से वह तालिका में शीर्ष स्थान को मजबूत करेगी.

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 में इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया परंपरागत नीली जर्सी के बजाय ऑरेंज जर्सी पहनकर उतरेगी. शुक्रवार को भारत की नई जर्सी से पर्दा उठ गया. यह जर्सी सामने से गहरे नीले रंग की है जबकि पीछे और बगल से पूरी तरह ऑरेंज कलर में रंगी हुई है. इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में जर्सी के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें यह जर्सी काफी पसंद आई. यह काफी अच्‍छी है.

हालांकि उन्‍होंने साफ कर दिया कि नीली जर्सी ही टीम इंडिया की पहचान रहे. कोहली ने कहा कि एक मैच के लिए यह जर्सी ठीक है. बता दें कि इंग्‍लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए ही भारत की जर्सी में बदलाव किया गया है. ऐसा आईसीसी के होम और अवे किट के कॉन्‍सेप्‍ट की वजह से हुआ है. कप्‍तान विराट कोहली ने ऑरेंज जर्सी को 10 में से 8 अंक दिए. उन्‍होंने कहा, ‘यह काफी अच्‍छी दिख रही है. इसकी चमक गजब की है. एक मैच के लिए काफी अच्‍छी है. यह एक स्‍मार्ट किट है.’ हालांकि कोहली ने साफ कर दिया कि वे चाहते हैं कि टीम इंडिया की जर्सी नीले ही रंग ही हो.

अगर भारत इसमें जीत जाता है, तो मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगी. टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन इयोन मोर्गन की टीम अहम मैचों लड़खड़ा गयी, जिसके अब सात मैचों में केवल छह अंक हैं और वह टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है. मैच के दौरान धूप खिली होगी और सूखी पिच पर टर्न सामान्य से ज्यादा होगा. इन परिस्थितियों में दो कलाई के स्पिनरों के साथ जसप्रीत बुमराह का सामना करना इंग्लैंड के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है.

गर्मी में भी राहत देगी नयी जर्सी
टीम इंडिया की नयी जर्सी खास टेक्नोलॉजी से बनी है, जो कि खिलाड़ियों को मैदान में मदद करेगी. नाईकी की ओर से डिजाइन की गयी यह अवे किट नयी पीढ़ी के हार नहीं मानने के जज्बे से प्रेरित है. शुक्रवार को ही बीसीसीआई ने टीम इंडिया की नयी जर्सी लांच की और ये नयी जर्सी भी उसी तरह से आधुनिक जरूरतों को पूरा करती है.

टी-शर्ट में स्वैट जोन बनाए गए हैं

नाईकी इंडिया की ओर से जारी की गयी प्रेस रिलीज के अनुसार, इस टी-शर्ट में स्वैट जोन बनाए गए हैं और वहां खास तरह की जाली लगायी गयी है, जो गर्मी में खिलाड़ियों की मदद करेगा. इससे खिलाड़ी को मैदान में पसीने से राहत मिलेगी और हवा भी लगेगी. साथ ही टी-शर्ट को खास तकनीक माध्यम से हल्का बनाया गया है और फ्लेक्स क्रेस्ट, कट एंगल्स की वजह से यह खिलाड़ी के लिए आरामदायक रहेगी. साथ ही यह खिलाड़ियों को जल्द नहीं थकने में भी मदद करेगी.

The post CWC 2019 : ‘मेन इन ऑरेंज’ जर्सी में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी भारतीय सेना appeared first on Live Cities.