Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC 2019: धवन-भुवी के बाद अब विजय शंकर भी चोटिल, नेट प्रैक्टिस के दौरान पैर पर लगी गेंद

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : क्रिकेट विश्व कप 2019 का महाकुंभ चल रहा है. लेकिन भारत के लिए बुरा खबर पे खबर आ रहा है. भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर भी चोटिल हो गए हैं. विजय शंकर को नेट प्रैक्टिस के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद पर पैर में चोट लग गई. ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और विश्व के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहले ही चोटिल हो गए हैं. शिखर धवन तो पूरे विश्व कप से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में जगह दी गई है.

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर पैर की उंगली में चोट के कारण गुरुवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए. वे वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल होने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं. इससे पहले शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो चुके हैं. धवन तो अंगूठे में चोट के कारण टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए. वहीं, भुवनेश्वर एड़ी में चोट के कारण 2 मैच से बाहर हो चुके हैं.

जसप्रीत बुमराह ने कहा कि मैं वास्तव में नेट्स के दौरान किसी बल्लेबाज को घायल करना नहीं चाहता. लेकिन, जब आप नेट्स में खेलते हैं तब कोई बल्लेबाज को तो यह नहीं बताता कि आप हिट मत करो. वे भी शॉट लगाते हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विजय शंकर को चोट लगी, लेकिन वह ठीक हैं. अच्छे हैं.

शंकर की चोट पर नजर रखी जा रही

शंकर बुधवार को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चोटिल हुए. बुमराह की यॉर्कर उनके पैर पर लगी. इसके बाद वे दर्द के कारण आगे अभ्यास नहीं कर सके. गुरुवार को वे टीम के साथ मैदान पर भी नहीं उतरे. सूत्रों के मुताबिक अब चिंता की कोई बात नहीं. उनकी चोट पर नजर रखी जा रही है.

सूत्र ने कहा कि शंकर काफी दर्द में जरूर थे लेकिन शाम तक वो ठीक हो सकते हैं. उम्मीद है कि यह ज्यादा बड़ी चोट नहीं हो. शंकर जूते की जगह चप्पल में दिखे. बाद में उन्होंने दौड़ने की कोशिश की और जिम भी गए. वे दर्द के कारण ज्यादा देर वहां नहीं रह सके और आधे घंटे में लौट गए.

शंकर को वर्ल्ड कप टीम में चौथे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर चुना गया था. हालांकि, शुरुआती दो मैच में लोकेश राहुल ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की. धवन के चोटिल होने के बाद राहुल ने रोहित के साथ पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग की. उस मैच में शंकर को खेलने का मौका मिला था. उन्होंने नाबाद 15 रन बनाए और दो विकेट भी लिए.

The post CWC 2019: धवन-भुवी के बाद अब विजय शंकर भी चोटिल, नेट प्रैक्टिस के दौरान पैर पर लगी गेंद appeared first on Live Cities.