लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: वर्ल्ड कप 2019 में शानदार प्रदर्शन कर रही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के इन फॉर्म बल्लेबाज शिखर धवन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अंगूठे में चोट के कारण भारत के इन फॉर्म ओपनर बल्लेबाज क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम इंडिया में ऋषभ पंत को जगह दिया गया है. बता दें कि शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी.
तीन हफ्ते के लिए बाहर हुए थे धवन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान भारत के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को अंगूठे में चोट लग गई थी. इस मैच में उन्होंने शानदार शतक भी बनाया था. पहले बताया गया था कि धवन टीम से तीन हफ्तों के लिए बाहर रहेंगे और लीग के आखिरी मैचों तक फिट हो जाएंगे. लेकिन अब वो टूर्नामेंट से ही बाहर ही हो गए. शिखर धवन के टीम से बाहर होने से न सिर्फ टीम इंडिया को बल्कि धवन के फैंस को भी बड़ा झटका लगा है. शिखर धवन की जगह भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह दी गई है.
बता दें कि शिखर धवन का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है. शिखर धवन वर्ल्ड कप 2019 में सिर्फ दो ही मैच खेल पाए. पहले मैच में धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 गेंदों पर 8 रन बनाए थे लेकिन दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक लगाया था. धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 109 गेंदों पर 117 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि इसी पारी के दौरान उन्हें चोट लगी लेकिन वो दर्द में ही खेलते रहे और शानदार शतक लगाया. बतौर ओपनर बल्लेबाज इन फॉर्म शिखर धवन का टीम इंडिया से बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है. धवन की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान के खिलाफ लोकेश राहुल ने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी और अर्धशतक लगाया था. वहीं उनकी जगह पाकिस्तान के खिलाफ टीम में विजय शंकर को शामिल किया गया था.
ये भी पढ़ेंः इस मुद्दे पर बीजेपी-जेडीयू हैं एक साथ
The post CWC19: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इन फॉर्म शिखर धवन टूर्नामेंट से बाहर appeared first on Live Cities.