Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC2019 : टीम इंडिया के जीत के लिए पटना में हवन, मंत्रोच्चार के साथ जीत की कामना

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : क्रिकेट के महामुकाबला वर्ल्ड कप 2019 आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच इंग्लैंड के मैनचेस्टर में हो रहा है लेकिन क्रिकेट प्रेमियों का जुनून और उत्साह पूरी दुनिया में देखा जा रहा है. भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पटना वासियों में भी गज़ब का उत्साह देखा जा रहा है.

टीम इंडिया की जीत के लिए हवन

भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर पूरे देश में अलग ही माहौल हो जाता है. पूरे देश में टीम इंडिया के जीत के दावे किए जा रहे हैं तो वहीं पटना में भी भारत की जीत के लिए पूजा-हवन और दुआओं का दौर जारी है. बिहार की राजधानी पटना के तारामंडल के पास वेद विद्यालय के प्रांगण में भारत की जीत के लिए हवन का आयोजन किया गया. इस दौरान फैन्स ने मंत्रोच्चार के साथ टीम इंडिया के जीत के लिए प्रार्थना की.

पाकिस्तान के खिलाफ अपराजेय रहा है भारत

बता दें कि विश्व कप में अबतक भारत पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहा है. 1992 से अबतक भारत और पाकिस्तान विश्व कप में 6 बार आमने-सामने हुए है जिसमें सभी मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है. भारत-पाकिस्तान के बीच विश्व कप का ये सातवां मुकाबला है और भारतीय खेमा इस मैच को जीतकर अपने विजय रथ को आगे बढ़ाना चाहेगा. वहीं पाकिस्तान की नज़र पहली बार विश्व कप में भारत को हराने पर होगी. विश्व कप 2019 में इससे पहले भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना था जो बारिश के कारण रद्द हो गया था और दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतुष्ट होना पड़ा था.

मैनचेंस्टर पर 99 में हार चुका है पाकिस्तान

मैनचेंस्टर के इसी मैदान पर साल 1999 के विश्व कप में भारत को 47 रनों से हराया था. टीम इंडिया आज भी जीत के साथ इतिहास को बरकरार रखना चाहेगी. बता दें कि मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान तेज गेंदबाजों के लिए  मददगार है. इस मैदान पर स्पिनर की तुलना में पेसर्स का औसत बेहतर है. इस मैदान पर तेज गेंदबाजों का औसत 29.37 है वहीं स्पिनरों का औसत 33.89 है.

 

 

The post CWC2019 : टीम इंडिया के जीत के लिए पटना में हवन, मंत्रोच्चार के साथ जीत की कामना appeared first on Live Cities.