खेल डेस्क।आईसीसी विश्व कप 2019 में अभी तक 24 मैच खेले जा चुके हैं और इन 24 मैचों के नतीजों के बाद अंक तालिका में इंग्लैंड पहले स्थान पर पहुंच गई है। कल अफगानिस्तान के खिलाफ 150 रनों से जीत दर्ज कर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे करते हुए 8 अंकों के साथ नंबर-1 टीम बन गई है।
भारत और न्यूजीलैंड ने अभी तक चार मैच खेले है और बाकि टीमों ने 5 मैच खेल लिए है। इस अंक तालिका ने सबसे ज्यादा अंक लाने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। क्रिकेट के जानकारों के अनुसार विश्व के सेमीफाइनल में भारत,इंग्लैंड,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जगह बनाएगी।
टीम मैच जीते हारे प्वॉइंट्स नेट रनरेट
इंग्लैंड 5 4 1 8 +1.862
ऑस्ट्रेलिया 5 4 1 8 +0.812
न्यूजीलैंड 4 3 0 7 +2.163
भारत 4 3 0 7 +1.029
बांग्लादेश 5 2 2 5 -0.270
श्रीलंका 5 1 2 4 -1.778
वेस्टइंडीज 5 1 3 3 +0.272
अफ्रीका 5 1 3 3 -0.208
पाकिस्तान 5 1 3 3 -1.933
अफगानिस्तान 5 0 5 0 -2.089
Herald