Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंपायर से बहस करने पर ICC ने कोहली पर ठोका भारी जुर्माना

 
साउथेम्प्टन 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. आईसीसी के मुताबिक किसी इंटरनेशनल मैच में अनावश्यक अपील के नियम का उल्लंघन करने पर कोहली पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है.

आईसीसी ने रविवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की. आईसीसी का कहना है कि कोहली को आचार संहिता के उल्लंघन का लेवल 1 का दोषी पाया गया है. कोहली शनिवार को अपनी टीम के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबला खेल रहे थे. इस मैच को भारत ने 11 रनों से जीता.

आईसीसी के बयान के मुताबिक कोहली ने अफगान पारी के 29वें ओवर में अंपायर अलीम डार के पास जाकर आक्रामक और गलत तरीके से एलबीडब्ल्यू की अपील की थी.
 
कोहली ने अपनी गलती मान ली है और जुर्माना भी स्वीकार कर लिया है. इसी कारण इस मामले को लेकर आगे की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

इसके अलावा आईसीसी ने इस घटना को लेकर कोहली के खाते में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है. सितंबर 2016 में रिवाइज्ड कोड के लागू होने के बाद से कोहली की यह दूसरी गलती है.

कोहली के खाते में अब दो डीमेरिट अंक हैं. एक अंक उन्हें जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए टेस्ट मैच के दौरान मिला था. अंपायर से कोहली की बहस पर सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर मजे लिए हैं.