Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सेना के सुरक्षा घेरे में होगा IND vs PAK मैच, पुलिस करेगी पेट्रोलिंग

मैनचेस्टर

वर्ल्ड कप-2019 भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान में आमने-सामने होंगी. यह विश्व कप का अहम मुकाबला माना जा रहा है क्योंकि भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच क्रिकेट मे जबरदस्त प्रतिस्पर्धा रही है.

प्रशंसकों के साथ-साथ खिलाड़ियों के मन में इस मैच को लेकर खासा उत्साह है और आयोजक आईसीसी इस मैच के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था के लिए पुरजोर तरीके से जुटा हुआ है. आईएएनएस से बात करते हुए आईसीसी की महाप्रबंधक (स्ट्रेटेजिक कम्यूनिकेशंस) क्लेयर फर्लोंग ने कहा कि अभी वह सुरक्षा तैयारी के बारे में विस्तार से कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन मैच के दौरान माहौल सामान्य रहे, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

क्लेयर ने कहा 'हम सुरक्षा की जानकारी नहीं दे सकते क्योंकि इसमें पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां शामिल हैं. हम विश्व कप मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखने के लिए काम कर रहे हैं. यह हमारी प्राथमिकता है.'

सूत्रों का कहना है कि इस मैच से पहले और मैच के दौरान सैन्य बलों की तैनाती हो सकती है और पुलिस को पेट्रोलिंग का काम सौंपा जाएगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप इतिहास का यह 7वां मैच है. इससे पहले खेले गए सभी मैचों में भारत विजयी रहा है. हालांकि पाकिस्तान ने 2017 के चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत को हराते हुए खिताब जीता था. यह अनुभव भारतीय खिलाड़ियों को निश्चित तौर पर कचोट रहा होगा.

इस मैच को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा 'हम आपसे पहले भी कई दफे कह चुके हैं. अगर आप खिलाड़ियों से पूछेंगे तो उनकी सोच प्रशंसकों से अलग होती है. हां, हम मैदान में जाते हुए रोमांच और उत्सुकता को महसूस कर सकते हैं, लेकिन हमारे लिए यह सिर्फ एक मैच होगा, जो हम जीतना चाहेंगे. माहौल को देखते हुए हम पर दबाव होगा क्योंकि इस मैच के लिहाज से हमसे कई सारी अपेक्षाएं होंगी, लेकिन जैसी ही हम मैदान में जाएंगे हम क्रिकेट पर फोकस करेंगे.

पाकिस्तानी टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने भी बिल्कुल यही बात कही. भारत ने 1983 और 2011 में यह खिताब अपने नाम किया है. 2011 में दोनों टीमें सेमीफाइनल में भिड़ी थीं, जिसे भारत ने जीतते हुए फाइनल में प्रवेश किया था.