लाइव सिटीज, स्पोर्ट्स डेस्क : साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी की फैसला किया है. भारतीय टीम पहले फील्डिंग करेगी. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सातवें दिन भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के 9वें मुकाबले में आज भारत अपने अभियान की शुरूआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कर रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथैम्प्टन के ‘द रोज बाउल स्टेडियम’ में खेला जाना है. इस बार टीम इंडिया को खिताब के प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा है.
वर्ल्ड कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका दो मैच में हार का सामना करने के बाद भारत के खिलाफ तीसरे मैच में उतरेगा. वहीं भारत का यह पहला मैच होगा, जहां भारत जीत के साथ वर्ल्ड कप का आगाज करने की कोशिश करेगा. बुधवार को दोपहर तीन बजे से साउथेम्पटन में खेले जाने वाले इस मैच में दक्षिण अफ्रीका पर काफी दबाव रहेगा. अफ्रीका अभी खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर भी परेशान है और 2 हार का दवाब भी अफ्रीका पर दिखाई दे सकता है.
1,563 दिन बाद वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें जब फिर आमने-सामने होंगी तो बतौर कप्तान विराट कोहली की नजर पहले मैच में जीत हासिल करने की होगी. कोहली अगर यह मैच जीतते हैं तो वह वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान जीत से अपना आगाज करेंगे, साथ ही कप्तान के रूप में उनकी 50वीं जीत होगी.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का मुकाबला कल यानी 5 जून को साउथेम्प्टन में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बहुत डरावना रहा है. लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत का पलड़ा दक्षिण अफ्रीका पर भारी नजर आता है.
दोनों देशों की संभावित टीमें:
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार।
दक्षिण अफ्रीका : फैफ डु प्लेसी (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, एडेन मार्करम, हाशिम अमला, जेपी ड्यूमिनी, कगीसो रबाडा, ड्वेन प्रीटोरियस, एंडिले फेलुक्वायो, इमरान ताहिर, क्रिस मौरिस, रासी वान डेर डुसेन।
The post India vs South Africa : दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला appeared first on Live Cities.