Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs South Africa : बुमराह ने अफ्रीका की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेजा

खेल डेस्क।टीम इंडिया रोज बाउल मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेल रही है। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का जो फैसला किया वो उसके लिए सही साबित नहीं होता दिख रहा है और टीम ने 6 ओवर में दो विकेट गंवा दिए है। भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने अफ्रीका टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक और हाशिम अमला आउट कर दिया है।

CWC 2019: आज विश्व कप में टीम इंडिया का अफ्रीका से होगा पहला मुकाबला

आज के मैच में भारतीय टीम में केदार जाधव और केएल राहुल को जगह मिली है और इस टीम में 6 खिलाड़ी पहली बार विश्व कप खेल रहे हैं। भारतीय टीम को अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है और आज के मैच को जीतकर वह अपने रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेगी।World Cup 2019 : प्रदीप के चौके से श्रीलंका की हुई जीत तो अफगानिस्तान को मिली दूसरी हार

आज के मैच में दोनों टीमों का प्लेइंग XI

टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, एमएस धोनी (WK), केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

ग्लेन मैकग्रा ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया विश्व कप का 'युवराज'

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डि कॉक (WK), हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रासी वैन डेन डुसेन, डेविड मिलर, जेपी ड्यूमनी, एंडिले फेहलुकवायो, क्रिस मॉरिस, कगिसो रबाडा, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी



Herald