Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

U-23 जोनल मैच : सेंट्रल जोन-ए ने नार्थ जोन को 14 रनों से किया पराजित

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी रिफायनरी स्टेडियम में आयोजित इंटर जोनल अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में सेंट्रल जोन A की टीम ने नोर्थ जोन को 14 रनों से हरा दिया. सेंट्रल जोन ए ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्धारित 30 ओवर के मैच में सेंट्रल जोन ए की टीम 3 विकेट खोकर 202 का स्कोर खड़ा किया.

सेंट्रल जोन ए की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आशुतोष ने 88 रन नवाद बनाए और अनमोल बोनी ने 44 रनों का स्कोर किया और ऋषभ राकेश ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली.  नॉर्थ जोन की ओर से गेंदबाजी करते हुए रणधीर दुबे 1 विकेट सुभाष 1 विकेट और केशव त्रिपुरारी 1 विकेट प्राप्त किया.  जवाब में उतरी नॉर्थ जोन की टीम 28.4 ओवर में 188 रन बनाकर आल आउट हो गयी.

नॉर्थ जोन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान त्रिपुरारी केशव ने शानदार 73 रनों की पारी खेली तो निशित ने 25 रन और दानिश ने 18 रनों का योगदान दिया. सेंट्रल जोन ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए राकिब ने 2 विकेट प्रतीक 2 विकेट और अपूर्वा ने  2 विकेट प्राप्त किया. इस  मैच का उद्घाटन करते हुए  बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

मौके पर गिरिराज सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के क्रिकेट के अच्छे दिन आ गए हैं. काफी लंबे अरसे के बाद बिहार को फिर से क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिला है. गिरिराज सिंह ने बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ को बधाई देते हुए कहा कि बेगूसराय क्रिकेट बिहार में एक अपनी अलग पहचान बनाई है. क्रिकेट के क्षेत्र में बेगूसराय बिहार में सबसे आगे है और मुझे गर्व है कि बेगूसराय क्रिकेट खिलाड़ी बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

बेगूसराय के बेटे ही नहीं बेटी भी क्रिकेट के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ी हैं. सांसद गिरिराज सिंह ने क्रिकेट के क्षेत्र में बेगूसराय में विकास करने की बात कही. इस अवसर पर बेगूसराय के महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह, बेगूसराय के पूर्व महापौर संजय कुमार, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, कोषाध्यक्ष अदि उपस्थित रहे. सोमवार को  नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच मैच खेला जाएगा.

The post U-23 जोनल मैच : सेंट्रल जोन-ए ने नार्थ जोन को 14 रनों से किया पराजित appeared first on Live Cities.