खेल डेस्क। गुरुवार को वर्ल्ड कप के 26वें मैच में विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमें लगभग 12 साल बाद एक दूसरे के सामने होगी दोनों टीमें 2007 के वर्ल्ड कप आमने-सामने हुई थी। दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो बांग्लादेश ने अफ्रीका और वेस्टइंडिज जैसी टीमों को हरा चुकी है तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन भी शानदार है।
विलियम्सन के शतक से द. अफ्रीका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर
आज का मैच दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को बढ़ा देगा और हारने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल का सफर आसान नहीं होगा। इस मैच में बारिश होने की संभावना ज्यादा है और ऐसा होता है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बहुत बूरा हो सकता है।
वर्ल्ड कप से बाहर हुआ टीम इंडिया का गब्बर, ऋषभ पंत को मिली जगह
दोनों टीमें
बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), सौम्या सरकार, शब्बीर रहमान, मेहदी हसन, महमूदुल्लाह, मुस्तफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, मोसादेक हुसैन।
World Cup 2019: न्यूजीलैंड के कप्तान ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्माना ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा।
Herald