लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: विश्व कप 2019 के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 353 रनों का लक्ष्य रखा है. भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 352 रन बनाए हैं. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ शिखर धवन ने आज ओवल के मैदान पर अपना जलवा दिखाया है. उन्होंने 109 गेदों में 16 चौकों की मदद से 117 रनों की शानदार पारी खेली.
धवन से पहले रोहित शर्मा ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया. रोहित ने 57 रनों का योगदान दिया और इस तरह उन्होंने अर्धशतक जड़ा. हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 बॉल पर 48 रन बनाए. कप्तान विराट कोहली ने 82 और महेंद्र सिंह धोनी ने 27 रनों की पारी खेली. आखिर में के एल राहुल ने चौके के साथ भारतीय पारी समाप्त की.
विश्व कप 2019 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का विश्व कप में यह तीसरा मुकाबला है. इससे पहले खेले गए अपने दो मुकाबलों में कंगारु टीम ने जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरे हैं. वहीं दो लगातार मैचों में जीत दर्ज करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम में एक भी बदलाव नहीं किया है.
टीम- भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, भुवेश्वर कुमार, कुलदीप यादव.
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा.
The post World Cup 2019 : शिखर धवन ने जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया के लिए 353 रनों का लक्ष्य appeared first on Live Cities.